IND vs NZ: हिटमैन रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 में तूफानी पारी खेल बना दिए ये 5 रिकॉर्ड
Published on: Feb 8, 2019 6:55 pm IST|Updated on: Feb 8, 2019 6:55 pm IST

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में शानदार बल्लेबाजी की है। ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 में कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है। आइए जानते हैं वो 5 बड़े रिकॉर्डः
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
रोहित दूसरे टी-20 में अर्धशतक जड़ने के साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उन्होंने 84 पारियों में 2288 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर मार्टिन गप्टिल 2272 रनों के साथ है।

100 छक्के लगा लिए
अपनी 50 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने छक्कों का शतक पूरा किया है। दूसरा छक्का लगाते ही टी-20 में वो अपने 100 छक्कें पूरे किए है। रोहित ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने हैं। रोहित से पहले मार्टिन गप्टिल और क्रिस गेल यह कमाल कर चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़े
रोहित ने दूसरे टी-20 में अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 छक्के जड़े। 4 छक्कों के साथ वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम 349 छक्के दर्ज हैं। तो वहीं दूसरे और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी 348 और सचिन तेंदुलकर 264 हैं।

50 से ज्यादा रन बनाने पहले बल्लेबाज
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन से ज्यादा स्कोर करने वाले रोहित शर्मा पहले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 20 बार 50 या उससे ज्यादा स्कोर टी-20 में किया है।
जीत में विराट की बराबरी
ऑकलैंड टी-20 जीतते ही रोहित ने नियमित कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली है। रोहित शर्मा ने अब तक 13 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली है, जिसमें 12 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है। तो वहीं विराट कोहली ने अभी तक 20 टी-20 मैच में कप्तानी की है जहां 12 बार टीम को जीत हासिल हुई है।

अगर हैमिल्टन में होने वाले तीसरे मैच में भी अगर टीम इंडिया जीतती है तो रोहित भारत के दूसरे सबसे सफल टी-20 कप्तान भी बन जाएंगे। वहीं, इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं जिन्होंने 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में भारत को 41 में जीत दिलाई थी।